• Home
  • News
  • Big news: CBI summons former Jammu and Kashmir Governor Satyapal Malik! Congress said – PM Modi could not stay after all

बड़ी खबरः जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई ने किया तलब! कांग्रेस ने कहा- आखिरकार पीएम मोदी से रहा न गया

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 21, 2023 02:04 PM
 Big news: CBI summons former Jammu and Kashmir Governor Satyapal Malik! Congress said – PM Modi could not stay after all

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सीबीआई ने तलब किया है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में उनके राज्यपाल रहते हुए 300 करोड़ रूपए की रिश्वत की पेशकश के मामले में उनसे पूछताछ की जायेगी। सत्यपाल मलिक के अनुसार सीबीआई ने उन्हें पेश होने को कहा है। वे भ्रष्टाचार के इस मामले में कुछ चीजों पर उनसे स्पष्टीकरण चाहते हैं। उनसे मौखिक तौर पर 27 और 28 अप्रैल को सुविधानुसार पेश होने को कहा गया है। हालांकि अभी तक सीबीआई ने सत्यपाल मलिक के इस दावे की पुष्टि नहीं की है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में सीबीआई ने रिलायंस इंश्योरेंस केस में पूछताछ के लिए बुलाया था। रिलायंस इंश्योरेंस केस में सत्यपाल मलिक को सीबीआई द्वारा बुलाए जाने की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि आखिरकार पीएम मोदी से रहा न गया। सत्यपाल मलिक ने देश के सामने उनकी कलई खोल दीण् अब सीबीआई ने मलिक जी को बुलाया है, ये तो होना ही था। बता दें कि सत्यपाल मलिक को 2018 में बतौर राज्यपाल जम्मू.कश्मीर भेजा गया था। मलिक के कार्यकाल में ही केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा दिया था। इसके बाद उन्हें बतौर राज्यपाल मेघालय भेज दिया गया था। लेकिन इस बीच उन्होंने दावा किया था कि उन्हें 23 अगस्त, 2018 से 30 अक्टूबर, 2019 के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दो फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। उन्होंने कहा था कि कश्मीर जाने के बाद उनके पास मंजूरी के लिए दो फाइलें आई थीं। इनमें से एक फाइल अंबानी की और दूसरी आरएसएस से जुड़े व्यक्ति की थी, जो पिछली महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत करीब होने का दावा करते थे। मलिक ने कहा था कि मुझे दोनों विभागों के सचिवों द्वारा सूचित किया गया था कि ये एक घोटाला है और मैंने उसके अनुरूप ही दोनों डील्स को रद्द कर दिया था। मलिक ने यह भी बताया था कि सचिवों ने उनसे कहा था कि आपको हर फाइल को पास करने के लिए 150 करोड़ रुपये मिलेंगे।


संबंधित आलेख: