• Home
  • News
  • Big news: Central employees can get a big gift before Holi! Government preparing to increase dearness allowance

बड़ी खबरः होली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा! महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी में सरकार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 19, 2023 11:02 AM
Big news: Central employees can get a big gift before Holi! Government preparing to increase dearness allowance

नई दिल्ली। होली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियोें को बड़ा तोहफा मिल सकता है। खबरों की मानें तो सरकार आने वाले 15 दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर बड़ा फैसला ले सकती है।  कर्मचारी अपने डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि एक मार्च को होने वाली कैबिनेट की बैठक में सरकार डीए में बढ़ोतरी पर फैसला ले सकती है। हालांकि अभी इस पर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। खबरों के अनुसार अगर सरकार डीए में इजाफा का ऐलान करती है, तो कर्मचारियों को जनवरी-फरवरी का एरियर भी मिलेगा। बता दें कि कर्मचारी संगठन 4 फीसदी DA/DR Hike की आस लगाए हैं। अगर ऐसा होता है तो उनका महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा और केंद्रीय कर्मियों की सैलरी बंपर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर सरकार होली से पहले महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी का फैसला लेती है तो फिर इसका फायदा करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 63 लाख पेंशनर्स को होगा। आपको यह भी बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा डीए/डीआर में सालाना जनवरी की शुरुआत से जुलाई महीने के अंत तक बढ़ोतरी करने का नियम रहा है।


संबंधित आलेख: