• Home
  • News
  • Big news: Chinese hotel attacked in Kabul, the capital of Afghanistan! News of many Chinese citizens being trapped, security forces on alert mode

बड़ी खबरः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में चीनी होटल पर हमला! कई चीनी नागरिकों के फंसे होने की खबर, अलर्ट मोड पर सिक्योरिटी फोर्सेज

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 12, 2022 11:12 AM
Big news: Chinese hotel attacked in Kabul, the capital of Afghanistan! News of many Chinese citizens being trapped, security forces on alert mode

नई दिल्ली। अफगानिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां राजधानी काबुल में चीनी होटल के नाम से मशहूर एक रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस पर हमला किया गया है। खबरों के मुताबिक इस होटल में कई चीनी नागरिक मौजूद हैं। कुछ फुटेज भी सामने आए हैं। इनमें होटल के एक हिस्से में आग नजर आ रही है। तालिबान हुकूमत या चीनी एम्बेसी ने अब तक इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक होटल के अंदर कुछ फिदायीन हमलावर मौजूद हैं। ऐसे में तालिबान की सिक्योरिटी फोर्सेज को अंदर जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, होटल के अंदर से फायरिंग की आवाजें आ रही हैं। चीन के कई डिप्लोमैट्स भी यहां अकसर आते हैं। यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब शुक्रवार को ही चीन के एम्बेसेडर ने काबुल में अपनी एम्बेसी की सिक्योरिटी को लेकर तालिबान के अफसरों से बातचीत की थी। दो हफ्ते पहले इसी इलाके में मौजूद पाकिस्तान की एम्बेसी पर फायरिंग की गई थी। इसमें एक पाकिस्तानी डिप्लोमैट घायल हो गया था। सोमवार को हुए हमले के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस होटल का असली नाम शेर-ए-नॉ है। यहां से चंद मीटर की दूरी पर एक गेस्ट हाउस है और यहां ज्यादातर चीनी नागरिक और डिप्लोमैट्स आते हैं। लिहाजा, इस होटल का नाम ही चीनी होटल पड़ गया। इस बिल्डिंग में स्नूकर हॉल और स्विमिंग पूल जैसी फेसेलिटीज भी मौजूद हैं। फिलहाल, इस होटल से आग और धुआं उठता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा गनशॉट्स यानी फायरिंग की आवाज बदस्तूर आ रही है।


संबंधित आलेख: