बड़ी खबरः फिर अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ! प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
अयोध्या। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फिर अयोध्या के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। योगी आदित्यनाथ राम कथा पार्क पहुंचे और अधिकारियों के साथ बैठक की। सबसे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद मुख्यमंत्री राम मंदिर गए और ‘सुखी-स्वस्थ’ उत्तर प्रदेश की कामना की। योगी आदित्यनाथ ने सरयू घाट पर लाइफ जैकेट वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या में सरयू घाट का दौरा किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। योगी आदित्यनाथ ने नेपाली बाबा आश्रम में पूजा अर्चना की।
इसके बाद योगी ने अपने बयान में कहा कि राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे अयोध्या धाम, उत्तर प्रदेश और देश में जश्न का माहौल है। मैं यहां कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करने आया हूं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों और राज्य सरकार के मंत्रियों ने 22 जनवरी के ऐतिहासिक कार्यक्रम के लिए अपनी योजना पहले ही पूरी कर ली है। उन्होंने दावा किया कि युद्ध स्तर पर सभी तैयारियां चर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम राज्य में लोगों के लिए सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं... हम चीजों का समन्वय और योजना बनाएंगे लेकिन लोगों को अराजकता से बचने के लिए निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है... लोगों को अपना सहयोग जारी रखने की सलाह दी जाती है ताकि हर भक्त ठीक से दर्शन कर सके। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से मुलाकात भी की।