बड़ी खबरः प्रधानमंत्री के दौरे से पहले अयोध्या पहुंचे सीएम योगी! तैयारियों का लिया जायजा
लखनऊ। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम योगी सबसे पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन के लिए गए और वहां पर पूजा अर्चना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। इसी को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया है। सीएम योगी अयोध्या में प्रशासनिक बैठक भी करेंगे और विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे। पीएम मोदी के अयोध्या पहुंचने से पहले पूरी नगरी को सजाया जा रहा है और लोगों में भी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और अमृत भारत ट्रेन को भी जनता को समर्पित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी 6 वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे। 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी 30 दिसंबर को दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। दूसरी ट्रेन मालदा से शुरू होगी और बेंगलुरु के सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु तक जाएगी। दरभंगा से दिल्ली आने वाली अमृत भारत ट्रेन अयोध्या में भी रुकेगी।