• Home
  • News
  • Big news: Coimbatore car cylinder blast case! NIA raids in three states, ISIS connection found

बड़ी खबरः कोयंबटूर कार सिलेंडर ब्लास्ट मामला! तीन राज्यों में एनआईए की ताबड़तोड़ छापेमारी, ISIS का मिला कनेक्शन

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 15, 2023 06:02 AM
Big news: Coimbatore car cylinder blast case! NIA raids in three states, ISIS connection found

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज कोयंबटूर कार सिलेंडर ब्लास्ट मामले में 3 राज्यों में छापेमारी की। जांच एजेंसी ने यह छापेमारी तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के 60 से अधिक ठिकानों पर संदिग्ध आईएसआईएस समर्थकों के संबंध में की है। अकेले कर्नाटक में 45 ठिकानों पर छापेमारी कि गई है। बताया जा रहा कि एनआईए को आईएसआईएस से संबंध रखने वाले कुछ लोगों की जानकारी मिली थी। जानकारी के मुताबिक इन लोगों को वीडियो के जरिए कट्टरपंथी बनाया गया था। बता दें कि कोयंबटूर कार धमाके के तार ISIS के कनेक्शन मिले थे। जांच के दौरान NIA ने बताया था कि पकड़े गए आरोपियों से 109 वस्तुएं बरामद की हैं। इनमें इस्लामिक विचारधारा से जुड़े नोटबुक भी शामिल हैं। पिछले साल 23 अक्टूबर को कोयंबटूर में संगमेश्वर मंदिर के पास खड़ी कार में धमाका हुआ था। कार का मालिक जेमिशा मुबीन भी इसमें मारा गया था। धमाके के समय वह कार के अंदर ही था। उसकी उम्र 29 साल थी और पेशे से इंजीनियर था। ISIS की विचारधारा ने मुबीन को कट्टरपंथी बना दिया था। हालांकि, उसकी ट्रेनिंग पूरी नहीं हुई थी इसलिए वह विस्फोटकों को संभाल नहीं सका। जांच एजेंसी के मुताबिक, मुबीन की कार में धमाके के समय 2 LPG सिलेंडर थे, इनमें से एक फटा था। अगर दूसरा भी फट जाता तो मंदिर और आस-पास के कई मकानों को नुकसान पहुंचता।


संबंधित आलेख: