• Home
  • News
  • Big news: Congress leader dies of heart attack during Bharat Jodo Yatra! Rahul Gandhi expressed grief, died while carrying the tricolor

बड़ी खबरः भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता का हार्ट अटैक से निधन! राहुल गांधी ने जताया दुख, तिरंगा लेकर चलते-चलते आई मौत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 08, 2022 10:11 AM
Big news: Congress leader dies of heart attack during Bharat Jodo Yatra! Rahul Gandhi expressed grief, died while carrying the tricolor

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, महाराष्ट्र के नांदेड़ में यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कृष्णकांत पांडे का हार्ट अटैक से निधन हो गया। बता दें कि यात्रा का आज 62वां दिन है। कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे हाथ में झंडा लेकर चल रहे थे, तभी उन्हें अटैक आ गया। कुछ देर बाद उनका निधन हो गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जयराम रमेश के अलावा पार्टी के कई नेताओं ने पांडे के निधन पर ट्वीट कर दुख जताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस सेवा दल के महासचिव, कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुःखद है। उनके प्रियजनों को मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। आज यात्रा के दौरान अंतिम समय में उन्होंने हाथों में तिरंगा थामा था। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर कृष्णकांत पांडे के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए थे और और मेरे साथ चल रहे थे। कुछ मिनटों के बाद उन्होंने एक सहयोगी को झंडा सौंप दिया और वापस चले गए। इसके बाद वे गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 


संबंधित आलेख: