• Home
  • News
  • Big news: Congress leader Pawan Kheda arrested from Delhi airport! Delhi Police took action on the request of Assam Police, prevented from going to Raipur session

बड़ी खबरः कांग्रेस नेता पवन खेड़ा दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार! असम पुलिस के अनुरोध पर दिल्ली पुलिस ने लिया एक्शन, रायपुर अधिवेशन में जाने से रोका

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 23, 2023 07:02 AM
Big news: Congress leader Pawan Kheda arrested from Delhi airport! Delhi Police took action on the request of Assam Police, prevented from going to Raipur session

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि नियमों के तहत असम पुलिस की अपील पर ये कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि पवन खेड़ा दिल्ली से रायपुर जाने वाली फ्लाइट में बैठे थे, तभी उन्हें रायपुर जाने से रोका गया। कांग्रेस ने इस मामले को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन से जोड़ा है। कांग्रेस का आरोप है कि रायपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को बधित करने का प्रयास है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी भी की थी। इसे लेकर बीजेपी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उधर कांग्रेस के नेता इस कार्रवाई के खिलाफ एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए हैं। पवन खेड़ा ने ट्वीट कर कहा कि मुझे कहा गया कि आपके सामान को लेकर कुछ समस्या है, जबकि मेरे पास केवल एक हैंडबैग है। जब फ्लाइट से नीचे आया तो बताया गया कि आप नहीं जा सकते हैं। फिर कहा गया कि आपसे डीसीपी मिलेंगे। मैं काफी देर से इंतजार कर रहा हूं। नियम, कानून और कारणों का कुछ अता-पता नहीं है। 


संबंधित आलेख: