बड़ी खबरः सावरकर पर बयान देकर घिरे कांग्रेस नेता राहुल गांधी! शिवसेना और संघ ने की निंदा, लिंक में पढ़ें पूरा मामला
नई दिल्ली। सावरकर पर टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी घिर गए हैं। इस दौरान राहुल के बयान की निंदा की जा है। शिवसेना नेता मनीषा कायंडे ने कहा कि राहुल गांधी को इस तरह के बयान देने से पहले सोचना चाहिए। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक रैली में कहा था कि सावरकर स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के लिए काम करते थे और उन्हें इसके लिए पैसे मिलते थे। राहुल गांधी ने टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भी ब्रिटिश राज का समर्थन किया था। कायंडे ने कहा, 'राहुल गांधी को सावरकर के खिलाफ बोलने से पहले सोचना चाहिए। हम राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हैं और सावरकर के प्रति शिवसेना की राय एक जैसी है, जो कभी नहीं बदलेगी।' उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस तरह का बयान देने से खुद को रोकना चाहिए। इस मामले को लेकर शनिवार को आरएसएस के नेता इंद्रेश कुमार ने भी राहुल गांधी की टिप्पणी की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद बिना तथ्यों के बोलने के लिए जाने जाते हैं और यह राजनीति में असफलता पर उनकी निराशा का एक रूप है। इंद्रेश कुमार ने कहा, 'सावरकर और आरएसएस पर राहुल गांधी का बयान झूठ से भरा है। कांग्रेस के लिए आरएसएस और सावरकर पर झूठे आरोप लगाना एक फैशन बन गया है।'