• Home
  • News
  • Big news: Congress leader Rahul Gandhi will visit America on May 31! Will rally with five thousand NRIs, read what is the program in 10 days?

बड़ी खबरः 31 मई को अमेरिका दौरे पर जायेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी! पांच हजार प्रवासी भारतीयों के साथ करेंगे रैली, पढ़ें 10 दिनों में क्या-क्या है कार्यक्रम?

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 16, 2023 10:05 AM
Big news: Congress leader Rahul Gandhi will visit America on May 31! Will rally with five thousand NRIs, read what is the program in 10 days?

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आगामी 31 मई को 10 दिनों के लिए अमेरिका दौरे पर जायेंगे। खबरों के मुताबिक राहुल गांधी चार जून को न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में लगभग 5000 प्रवासी भारतीयों के साथ रैली करेंगे। इसके अलावा वह पैनेल चर्चा और भाषण के लिए वॉशिंगटन और कैलिफोर्निया के स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी भी जाएंगे। राहुल अपनी इस यात्रा के दौरान अमेरिका के राजनेता और उद्यमियों से भी मुलाकात करेंगे। इस बीच पीएम मोदी 22 जून को राजकीय यात्रा के लिए अमेरिका जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते एक प्रेस बयान में बताया कि अमेरिका में पीएम मोदी की मेजबानी राष्ट्रपति जो बाइडन करेंगे। पीएम मोदी के लिए व्हाइट हाउस में रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया है। हाल ही में लंदन दौरे पर गए राहुल गांधी कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में केंद्र सरकार और भारतीय लोकतंत्र की आलोचना करने के बाद सुर्खियों में आ गए थे। मार्च 2023 में उन्होंने लंदन में कहा था कि सभी को पता है और यह न्यूज में भी है कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और उस पर हमले किए जा रहे हैं। मैं विपक्ष का नेता हूं। हम उस जगह को नेविगेट कर रहे हैं। राहुल गांधी के बयानों के बाद सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं ने उनसे मांफी की मांग की थी। संसद के बजट सत्र के दौरान जहां भाजपा राहुल गांधी से माफीनामें की मांग कर रहे थे, तो वहीं कांग्रेस अदाणी समूह की कंपनियों पर संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का आरोप लगाते हुए एक संयुक्त सदस्य समिति (जेपीसी) की गठन की मांग करने लगे। बता दें कि राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी। 11 अप्रैल को राहुल को मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें संसद सदस्य के रूप में आयोग्य घोषित कर दिया गया था। 


संबंधित आलेख: