• Home
  • News
  • Big news: Congress leader's brother had hidden one crore rupees on a tree! Revealed in income tax raid, 110 crore seized so far, FIR on 2346

बड़ी खबरः कांग्रेस नेता के भाई ने पेड़ पर छुपाए थे एक करोड़ रुपए! इनकम टैक्स की छापेमारी में खुलासा, अब तक 110 करोड़ जब्त, 2346 पर FIR

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 03, 2023 12:05 PM
 Big news: Congress leader's brother had hidden one crore rupees on a tree! Revealed in income tax raid, 110 crore seized so far, FIR on 2346

नई दिल्ली। कर्नाटक के मैसूर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस के एक नेता के भाई के यहां जब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पहुंची तो उसके भी होश उड़ गए। कर्नाटक कांग्रेस के नेता के भाई ने जांच ऐजेंसी की नजरों से बचाने के लिए पैसों को एक पेड़ के अंदर छुपा कर रखा था। रकम थोड़ी बहुत नहीं बल्कि 1 करोड़ बताई गई है। इनकम टैक्स ने जब कांग्रेस नेता के भाई के घर छापा मारा तब जाकर भाई की करतूत सामने आई। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने बताया कि हमने बुधवार को सुब्रमणिया राय के मैसूरू वाले घर पर छापा मारा था। जहां से हमें पेड़ पर छुपाए गए 1 करोड़ रुपये मिले हैं। जांच में पता चला है कि सुब्रमणिया राय कर्नाटक कांग्रेस के लीडर अशोक कुमार राय के भाई हैं। अशोक राय आगामी विधानसभा चुनाव में पुत्तुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। असल में चुनाव को देखते हुए कई जगह छापे पड़ रहे हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता अशोक राय के भाई के घर इनकम टैक्स ने छापा मारा। अशोक के भाई ने 1 करोड़ की राशि को डिब्बे में पैककर एक पेड़ के ऊपर छुपा दिया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद लगे मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत अब तक 110 करोड़ जब्त किए जा चुके हैं। इसके अलावा 2346 FIR दर्ज की गई हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक में 10 मई को वोट डाले जाएंगे वहीं 13 मई को नतीजे सामने आएंगे। चुनाव में इस बार कांटे की टक्कर देखी जा सकती है। कांग्रेस और बीजेपी दोनों एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है।


संबंधित आलेख: