• Home
  • News
  • Big news: Corona changing form from time to time! Health Minister Mandaviya told the latest situation in the Parliament, instructed the states to be alert on the new year

बड़ी खबरः समय-समय पर स्वरूप बदल रहा कोरोना! स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने संसद में बताई ताजा स्थिति, नए साल पर राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 22, 2022 11:12 AM
 Big news: Corona changing form from time to time! Health Minister Mandaviya told the latest situation in the Parliament, instructed the states to be alert on the new year

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज कोरोना की ताजा स्थिति को लेकर संसद में बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना समय-समय पर अपना स्वरूप बदल रहा है। ऐसे में टीका लेने के साथ सभी को सतर्क रहना चाहिए। सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहार और नए साल के मद्देनजर राज्यों को सतर्क रहकर लोगों के बीच मास्क पहनने, हाथ धोने, साफ-सफाई और सामाजिक दूरी बनाकर रखने जैसे प्रोटोकॉल के प्रति जागरूकता लाने की सलाह दी गई है। मांडविया ने कहा कि पिछले तीन वर्ष में कोविड-19 ने वैश्विक स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा किया है जिससे हर देश प्रभावित हुआ है। पिछले कुछ समय में कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि भारत में एक साल में इसमें सतत कमी आई है और अभी औसतन प्रतिदिन 153 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिसकी तुलना में दुनिया में प्रतिदिन 5.87 लाख नए मामले सामने आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, इटली और यूनान जैसे कई देशों में कोविड से मृत्यु के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही चीन में कोविड से संक्रमण और मृत्य के बढ़ते मामलों की खबरें भी मीडिया में आ रही हैं।


संबंधित आलेख: