• Home
  • News
  • Big news: Corona is increasing the tension again! Prime Minister Modi took a big meeting in Delhi, 1134 new cases surfaced in the last 24 hours

बड़ी खबरः कोरोना फिर बढ़ा रहा टेंशन! दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने ली बड़ी बैठक, पिछले 24 घंटे में 1134 नए मामले आए सामने

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 22, 2023 03:03 PM
Big news: Corona is increasing the tension again! Prime Minister Modi took a big meeting in Delhi, 1134 new cases surfaced in the last 24 hours

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी है। इसको लेकर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में एक बड़ी बैठक की। इस बैठक में कोरोना वायरस से संबंधित स्थिति और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा की गई है। प्रधानमंत्री मोदी की इस बैठक में कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है।

भारत में मंगलवार को कोरोना के 1134 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5 लोगों की मौत हो गई। 662 मरीज ठीक हुए। वहीं, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 7026 हो गई है। उधर देश में अब तक कोविड वैक्सीन के 220.65 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। देश में कोरोना का पहला केस 28 फरवरी 2020 को मिला था। तब से अब तक देश में 4.46 करोड़ से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। 5 लाख से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कोविड मामलों में अचानक बढ़ोतरी के साथ-साथ H3N2 वायरस के मामलों में भी वृद्धि हुई है, जो चिंता बढ़ाने वाली है। इन्फ्लूएंजा H3N2 से देश में अब तक 10 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 की स्थिति और जनस्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा बैठक में सावधानी, सतर्कता बरतने की सलाह दी। बयान में बताया गया कि समीक्षा बैठक में, प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रयोगशाला निगरानी बढ़ाने, गंभीर घातक श्वसन संक्रमण (एसएआरआई) के सभी मामलों की जांच करने और जीनोम अनुक्रमण को तेज करने का आह्वान किया। पीएम मोदी को इन्फ्लूएंजा की स्थिति से अवगत कराया गया, विशेष रूप से पिछले कुछ महीनों में एच1एन1 और एच3एन2 के मामलों की अधिक संख्या के संबंध में।


संबंधित आलेख: