बड़ी ख़बर : कोरोना की हुई नैनीताल में वापसी, एकमुश्त 05 लोगो में हुई कोरोना की पुष्टि
जिस तरह वीकेंड पर नैनीताल में कोरोना गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ाई गयी उसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि नैनीताल में कोरोना कही दोबारा दस्तक न देदे और आज यही हुआ भी, जब नैनीताल पहुंचे 5 पर्यटकों की जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। ये पांचों पर्यटक नैनीताल में जब सब जगह घूम चुके थे तब कोरोना रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट आने के बाद आज पूरे दिनभर इन संक्रमितों की खोजबीन की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के हाथ पैर तब फुल गए जब बताए गए मोबाइल नम्बरो से संपर्क नही हो पाया। इसके बाद जिला अस्पताल बीडी पांडे ने मल्लिताल कोतवाली को रिपोर्ट भेजी। तलाश के बाद पता चला कि ये पांचों कोरोना पॉजिटिव हल्द्वानी के है लेकिन संशय अब भी बना हुआ है कि पांचों हल्द्वानी के ही है या दिल्ली और अन्यत्र जगह से नैनीताल घूमने आए थे। बीडी पांडे अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक सभी कोरोना संक्रमित लोगो को होम आइसोलेशन के लिए सूचित कर दिया गया है। ये पर्यटक शनिवार को नैनीताल घूमने आए थे जिसके बाद इनका कोरोना टेस्ट किया गया था।