• Home
  • News
  • Big news: Corona started scaring again! The tension between the government and the health department increased, more than 500 cases were reported in the capital Delhi on the second day as well.

बड़ी खबरः फिर डराने लगा कोरोना! सरकार और स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ी, राजधानी दिल्ली में दूसरे दिन भी 500 से अधिक मामले आए सामने

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 06, 2023 09:04 AM
Big news: Corona started scaring again! The tension between the government and the health department increased, more than 500 cases were reported in the capital Delhi on the second day as well.

नई दिल्ली। कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है, लगातार सामने आ रहे मामलों से सरकार और स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ती जा रही है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों तेजी देखी जा रही है। यहां हर दिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 500 से अधिक मामले सामने आए हैं। 10 फीसदी उछाल के साथ संक्रमण दर 26.54 प्रतिशत पहुंच गई है। मतलब साफ है कि 100 की जांच करने पर 26 लोग कोरोना से संक्रमित मिल रहे हैं। बता दें कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 509 मामले सामने आएं हैं। हालांकि, पिछले 24 घंटों में कोरोना से किसी की मौत की खबर नहीं है। अब दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1795 हो गई है। खास बात है कि मंगलवार को दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर 15.64 प्रतिशत थी, लेकिन 24 घंटे के अंदर 10 फीसदी उछाल के साथ बुधवार को 26.54 फीसदी हो गई। नोएडा की बात करें तो बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड 47 नए संक्रमित मिले हैं। 41 मरीज संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं। कोरोना के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 206 हो गई है। वर्तमान में आठ संक्रमित कोविड अस्पताल में भर्ती है। 198 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।


संबंधित आलेख: