• Home
  • News
  • Big news: Dancer Sapna Chowdhary again in controversy! Sister-in-law accused of assault and dowry harassment, case registered

बड़ी खबरः फिर विवादों में आई डांसर सपना चैधरी! भाभी ने लगाया मारपीट और दहेज प्रताड़ना का आरोप, दर्ज हुआ केस

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 04, 2023 09:02 AM
Big news: Dancer Sapna Chowdhary again in controversy! Sister-in-law accused of assault and dowry harassment, case registered

नई दिल्ली। अपने डांस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली हरियाणवी डांसर सपना चैधरी एक बार फिर विवादों में आ गई है। खबरों की मानें तो सपना की भाभी ने डांसर ​सहित अपनी सास नीलम, पति करण पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पलवल महिला थाने में केस दर्ज कराया है।
खबरों के मुताबिक सपना चौधरी की मां नीलम और भाई करण के खिलाफ पलवल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। सपना की भाभी ने उनके परिवार पर क्रेटा गाड़ी मांगने, मारपीट और यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि सपना के परिवार वालों की मांग पूरी न करने पर उनके साथ उत्पीड़न, मारपीट और यौन शोषण शुरू कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सपना चौधरी की भाभी ने पलवल के महिला थाने में डांसर, सास नीलम और पति करण सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ दहेज में क्रेटा कार की मांग करने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और दहेज की मांग की वहीं, जब उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो उनके साथ उत्पीड़न किया गया और यौन शोषण किया गया। शिकायतकर्ता ने 2018 में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी सपना के भाई करण से शादी की थी।


संबंधित आलेख: