बड़ी खबरः भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव बनीं डॉ. अलकनंदा अशोक! 48-21 से हासिल की जीत, उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसोसिएट की अध्यक्ष भी हैं डॉ. अलकनंदा
देहरादून। उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसोसिएट की अध्यक्ष अलकनन्दा अशोक को भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का संयुक्त सचिव चुना गया है। संयुक्त सचिव पद के लिए अलकनंदा अशोक और सुमन कौशिक मैदान में थे, जिसमें श्रीमती अलकनंदा ने 48-21 से जीत हासिल की। श्रीमती अलकनंदा को भारतीय बैडमिंटन महासंघ द्वारा नामांकित किया गया था। बता दें कि श्रीमती अलकनंदा वर्तमान में उत्तराखण्ड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएट की अध्यक्ष हैं। वे बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव भी रही हैं। श्रीमती अलकनन्दा 4 बार एशियन राफ्टिंग चैंपियन रह चुकी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कायाकिंग में कांस्य पदक हासिल किया और दो बार मास्टर्स बैडमिंटन चौंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। श्रीमती अलकनंदा की बेटी कुहू गर्ग अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी है, जिन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर 13 अन्तर्राष्ट्रीय मेडल जीते हैं। भारतीय ओलंपिक संघ की संयुक्त सचिव चुने जाने पर श्रीमती अलकनन्दा ने उत्तराखण्ड स्टेट बैडमिंटन एसोसिएट और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि भारतीय ओलंपिक संघ में महसचिव का पद खत्म होने से दोनों संयुक्त सचिव की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
