• Home
  • News
  • Big news: Earthquake tremors felt in Uttarakhand and Jammu-Kashmir! Panic due to commotion, people came out of their homes

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके! हलचल से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 05, 2023 06:03 AM
Big news: Earthquake tremors felt in Uttarakhand and Jammu-Kashmir! Panic due to commotion, people came out of their homes

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखण्ड और जम्मू-कश्मीर में भूंकप के झटके महसूस किए गए। खबरों के अनुसार उत्तराखण्ड में शनिवार देर रात 12ः45 और जम्मू-कश्मीर में आज सुबह 6 बजकर 57 मिनट पर भूंकप आया। भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल बना है। कश्मीर में श्रीनगर से 38 किमी उत्तर में सुबह आए भूकंप की तीव्रता 3.9 रही। इसका केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। दोनों ही जगहों पर आए भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। खबरों के मुताबिक एक महीने के अंदर उत्तराखंड में 6 बार भूकंप आ चुके हैं। हालांकि रविवार को आए भूकंप से उन घरों में दरारें बढ़ने की संभावना है जो पहले से ही दरक चुके हैं।


संबंधित आलेख: