बड़ी खबरः ईडी का बड़ा दावा! दिल्ली शराब घोटाले के पैसे का इस्तेमाल आप ने गोवा चुनाव प्रचार में किया
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी ने कथित दिल्ली शराब घोटाले से मिले पैसों का इस्तेमाल गोवा चुनाव प्रचार के लिए किया। ईडी ने मामले में दायर चार्जशीट में कहा कि इस रिश्वत के बारे में की गयी जांच में पता चला है कि अब तक इस फंड का कुछ हिस्सा आप के चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किया गया था। गोवा विधानसभा चुनाव 2022 में हुए थे जिसमें आप ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। ईडी के मुताबिक, आप के सर्वे दल में शामिल स्वयंसेवकों को करीब 70 लाख रुपये का नकद भुगतान किया गया। जांच एजेंसी ने कहा कि आप के संचार प्रभारी विजय नायर ने "अभियान से संबंधित कार्य में शामिल कुछ लोगों को नकद में भुगतान प्राप्त करने के लिए कहा गया था"। आगे कहा कि विजय नायर ने आप की ओर से वाईएसआरसीपी के सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे राघव मगुन्टा, अरबिंदो फार्मा के निदेशक पी सरथ चंद्र रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी कविता कलवकुंतला के एक समूह से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत प्राप्त की। हैदराबाद के व्यवसायी अभिषेक बोइनपल्ली ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सहयोगी दिनेश अरोड़ा के साथ साजिश में उक्त धन के हस्तांतरण की सुविधा प्रदान की थी। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप सुप्रीमो ने ईडी के आरोप का जवाब दिया और कहा कि यह "पूरी तरह से काल्पनिक" है।