• Home
  • News
  • Big news: Email addresses of 200 million users stolen from Twitter! Photos went viral on social media, data of crores of people has already been hacked

बड़ी खबरः ट्विटर से 20 करोड़ यूजर्स के ईमेल एड्रेस चोरी! सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटोज, पहले भी हैक हो चुका करोड़ों लोगों का डेटा

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 06, 2023 09:01 AM
Big news: Email addresses of 200 million users stolen from Twitter! Photos went viral on social media, data of crores of people has already been hacked

नई दिल्ली। ट्विटर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को ट्विटर से 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के ईमेल एड्रेस चोरी हुए हैं। इसकी जानकारी इजराइल की साइबर-सिक्योरिटी कंपनी हडसन रॉक ने दी है। कंपनी के को-फाउंडर एलन गाल का कहना है कि ये डेटा एक ऑनलाइन हैकिंग फोरम पर पोस्ट किया गया है। हांलाकि ट्विटर ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। गाल ने बताया कि इस डेटा ब्रीच से हैकिंग, टारगेट फिशिंग और डॉक्सिंग को बढ़ावा मिलेगा। उनका कहना है कि यह अब तक के सबसे बड़े डेटा ब्रीच में से एक है। ब्रीच-नोटिफिकेशन साइट हैव आई बीन पॉन्ड ने कई ट्विटर यूजर्स को ईमेल नोटिफिकेशन भेजा। इन सभी के ईमेल एड्रेस लीक हुए हैं। इसके स्क्रीनशॉट्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नोटिफिकेशन में कहा गया है- आपका ईमेल एड्रेस एक्सपोज हुआ है। हम आपको इसे सॉल्व करने की सलाह देते हैं। हडसन रॉक ने पिछले हफ्ते एक चेतावनी जारी कर कहा था कि आयरलैंड के एक हैकर के पास 40 करोड़ ट्विटर यूजर्स के ईमेल एड्रेस और फोन नंबर हैं। इसके लिए हैकर ने 1 करोड़ 63 लाख की रकम मांगी थी। जिन लोगों का डेटा हैक हुआ था उसमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, गूगल के CEO सुंदर पिचई और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जैसे कई हाई-प्रोफाइल लोगों के अकाउंट्स भी शामिल हैं। इसके बाद ट्विटर ने जांच शुरू की थी।


संबंधित आलेख: