• Home
  • News
  • Big news: Emergency landing of Air India flight due to technical fault! The plane was coming from America to Delhi

बड़ी खबरः तकनीकी खराबी के चलते एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग! अमेरिका से दिल्ली आ रहा था विमान

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 22, 2023 07:02 AM
 Big news: Emergency landing of Air India flight due to technical fault! The plane was coming from America to Delhi

नई दिल्ली। एयर इंडिया को लेकर एक बड़ खबर सामने आ रही है। आज अमेरिका से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को तकनीकी खराबी की वजह से स्वीडन के स्टाॅकहोम में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बताया जाता है कि विमान में 300 यात्री सवार थे। खबरों के मुताबिक एयर इंडिया के बोइंग 777-300इआर फ्लाइट ने अमेरिका के नेवार्क से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। तभी विमान के इंजन-2 से ड्रेन मास्ट से फ्यूल लीक हुआ। इस वजह से एक इंजन को बंद करना पड़ा। जिसके बाद विमान को स्टॉकहोम एयरपोर्ट में सुरक्षित लैंड कराया गया। दूसरी तरफ मंगलवार रात को दिल्ली-मुंबई एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी की वजह से यात्रियों और एयरलाइन स्टाफ के बीच तीखी बहस हो गई। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट पांच घंटे से ज्यादा लेट हो गई थी।


संबंधित आलेख: