• Home
  • News
  • Big news: Encounter in Avantipora, Jammu and Kashmir! One terrorist killed, army soldier martyred

बड़ी खबरः जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में मुठभेड़! एक आतंकवादी ढेर, शहीद हुआ सेना का जवान

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • February 28, 2023 05:02 AM
Big news: Encounter in Avantipora, Jammu and Kashmir! One terrorist killed, army soldier martyred

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के पडगामपोरा में आज मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जहां एक आतंकवादी मारा गया, वहीं सेना के घायल जवान की इलाज के दौरान मौत हो गयी। कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक आतंकी का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की खबर है। इस बीच सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सेना ने इलाके के अपने कब्जे में ले लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। मृत आतंकी को लेकर आशंका जताई जा रही है कि पुलवामा में हुए टारगेट किलिंग में ये शामिल हो सकता है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि पुलवामा जिले के पदगामपोरा अवंतीपोरा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा मौके पर घेराबंदी की गई।


संबंधित आलेख: