• Home
  • News
  • Big news: Encounter in Jammu and Kashmir's Kupwara! Army and police killed two terrorists, large amount of weapons recovered

बड़ी खबरः जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़! सेना और पुलिस ने दो आंतकियों को मार गिराया, भारी मात्रा में हथियार बरामद

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 25, 2022 10:09 AM
 Big news: Encounter in Jammu and Kashmir's Kupwara! Army and police killed two terrorists, large amount of weapons recovered

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां माछिल इलाके में सेना और पुलिस ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आंतकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकियों को ढेर किया है। मौके से दो एके 47 राइफल और अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं। घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल मारे गए आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि अभी दोनों आतंकियों की पहचान नहीं हो पाई है। इससे पहले शनिवार की रात दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। फायरिंग में घायल दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आतंकियों के हमले में घायल मजदूरों की शिनाख्त बिहार के बेतिया जिले के शमशाद व फैजान कासरी के रूप में हुई है। दोनों काम कर रतनीपोरा लौट रहे थे तभी रास्ते में आतंकियों ने उन्हें रोककर गोली मार दी। खून से लथपथ होकर गिरने के बाद आतंकी भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। 


संबंधित आलेख: