• Home
  • News
  • Big news: Encounter in Rajouri, Jammu! Security forces cordoned off the entire area, firing from both sides

बड़ी खबरः जम्मू के राजौरी में मुठभेड़! सुरक्षाबलों ने घेरा पूरा इलाका, दोनों ओर से हो रही गोलीबारी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 05, 2023 05:05 AM
Big news: Encounter in Rajouri, Jammu! Security forces cordoned off the entire area, firing from both sides

नई दिल्ली। जम्मू संभाग में राजोरी जिले के ऊपरी इलाके में आज सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि अभी भी दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। फिलहाल इलाके को सुरक्षाबलों ने पूरी तरह घेर लिया और और आतंकियों को तलाशा जा रहा है। उच्चाधिकारियों के अनुसार पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जैसे ही संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान पर पहुंचीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के फंसे होने की आशंका है। हाल ही पुंछ के भटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले और इसी साल एक जनवरी को राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले के बाद से ही दोनों जिलों में सुरक्षाबलों की तरफ से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, राजोरी जिले की थन्नामंडी और दरहाल तहसील के घने जंगलों में चार से छह आतंकवादियों के सक्रिय रूप से घूमने की सूचना थी। जिले की थन्नामंडी तहसील के पंगाई, अप्प्पर पंगाई, डीकेजी, अप्पर शाहदरा, टॉप शाहदरा और दरहाल के खोडीनार, बुध खनारी, परगाल जंगली इलाकों में चार से छह आतंकवादियों के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इनकी धरपकड़ करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाए गए हैं। 
 


संबंधित आलेख: