• Home
  • News
  • Big news: Family agrees to Ankita's funeral! Woman lying in front of ambulance while carrying dead body, father appealed to move

बड़ी खबरः अंकिता के अंतिम संस्कार को राजी हुआ परिवार! शव ले जाने के दौरान ऐंबुलेंस के सामने लेटी महिला, पिता ने की हटने की अपील

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 25, 2022 12:09 PM
Big news: Family agrees to Ankita's funeral! Woman lying in front of ambulance while carrying dead body, father appealed to move

देहरादून। अंकिता के अंतिम संस्कार के लिए परिजन मान गए हैं, हांलाकि लोग पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक करने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की मांग पर अड़ा हुआ है, लेकिन पिता की अपील के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अंकिता के होम टाउन श्रीनगर में सैकड़ों लोग उसकी फोटो लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे जाम हो गया था। उधर शव ले जाने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एंबुलेंस रोकने की कोशिश की। एक महिला एंबुलेंस के सामने लेट गई, जिसे पुलिस ने हटाया। इसके बाद अंकिता के पिता ने मोर्चरी के बाहर जमा लोगों से अपील की, जिसके बाद भीड़ छटने लगी। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक अंकिता की मौत पानी में डूबने से हुई। धक्का देने से पहले उसे किसी भारी चीज से पीटा गया। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले। रिपोर्ट में सेक्शुअल एब्यूज या रेप का जिक्र नहीं है। इस रिपोर्ट से नाखुश अंकिता के परिवार ने पहले अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में पुलिस ने बातचीत कर परिवार को अंतिम संस्कार के लिए मना लिया। ऋषिकेश में अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा, 'जिस रिसॉर्ट में सबूत थे, प्रशासन ने उसे बुलडोजर से क्यों तोड़ा? ऐसा करके सबूत मिटाए गए हैं।' भास्कर ने जब जिले के DM विवेक जोगदंडे से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने साफ कहा- रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाने का आदेश किसने दिया, इसकी जांच की जा रही है।


संबंधित आलेख: