• Home
  • News
  • Big news: Farmers who reached Delhi in support of wrestlers became furious! Violent protest at Jantra Mantar, police broke barricades

बड़ी खबरः पहलवानों के समर्थन में दिल्ली पहुंचे किसान हुए उग्र! जंतर-मंतर पर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस बैरिकेट्स तोड़े

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 08, 2023 06:05 AM
Big news: Farmers who reached Delhi in support of wrestlers became furious! Violent protest at Jantra Mantar, police broke barricades

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन देने के लिए पहुंचे किसान आज उग्र हो गए और किसानों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान दिल्ली पुलिस के बैरिकेट्स भी तोड़े गए। वहीं पहलवानों ने शांति बनाए रखने की अपील की है। महिला पहलवानों ने WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर WFI प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पहलवान के धरना-प्रदर्शन को अभी तक कई राजनीतिक दलों के नेता और संगठन अपना समर्थन दे चुके हैं। पहलवान पिछले एक महीने से WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने, उन्हें शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और WFI को तानाशाही तरीके से चलाने का आरोप लगाया है। दिल्ली रवाना होने से पूर्व खेड़ा खाप के प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि पहलवान देश की शान हैं, जिन्होंने खेलों के माध्यम से देश की पहचान विश्व में बनाई है और वही पहलवान आज धरने पर बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शनकारी खिलाड़िय़ों की बात सुनने की बजाय बृजभूषण को बचा रही है और उन्हें अब तक पद से नहीं हटाया गया है। सतबीर ने कहा कि जब तक खिलाड़िय़ों को इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक किसान व खापें उनके साथ डटी रहेंगी।


संबंधित आलेख: