• Home
  • News
  • Big news: Father lost his temper at daughter's engagement! Man beaten to death with sticks, accused arrested from Delhi

बड़ी खबरः बेटी की सगाई में पिता ने खोया आपा! लाठी से पीट-पीटकर कर दी शख्स की हत्या, आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

editor
  • Awaaz Desk
  • December 26, 2023 10:12 AM
 Big news: Father lost his temper at daughter's engagement! Man beaten to death with sticks, accused arrested from Delhi

नई दिल्ली। बिहार से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां सीवान में लड़की के पिता ने सगाई समारोह में शामिल हुए एक शख्स की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। खबर के मुताबिक आरोपी के बेटी की धूमधाम से सगाई हो रही थी। सगाई समारोह में लड़की पक्ष और वर पक्ष दोनों शामिल थे। सभ कुछ सही चल रहा था। इसी दौरान सगाई में शामिल होने आए एक शख्स की लड़की के पिता से मामूली बात को लेकर उसकी बहस हो गई। इसके बाद वह गुस्से में आ गया और लाठी से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल 42 साल के आरोपी को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से आस-पास के लोग दहशत में थे। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बिहार के सीवान निवासी जितेंद्र राम के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 6 मई, 2022 को जितेंद्र राम के बेटी की सीवान में सगाई हो रही थी। इसी दौरान एक शख्स से उसकी किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई थी। अधिकारी ने आगे कहा कि इसके बाद आरोपी जितेंद्र राम ने उस शख्स को लाठियों से बेरहमी से पीटा और फिर मौके से भाग गया। उन्होंने कहा कि हमले में शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया था।


संबंधित आलेख: