• Home
  • News
  • Big news: Film style of fearless miscreants in Delhi! Ten thousand rupees looted from petrol pump employee at gun point, incident captured in CCTV

बड़ी खबरः दिल्ली में बेखौफ बदमाशों का फिल्मी अंदाज! गन प्वांइट पर पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूटे दस हजार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

editor
  • Awaaz Desk
  • October 13, 2023 09:10 AM
Big news: Film style of fearless miscreants in Delhi! Ten thousand rupees looted from petrol pump employee at gun point, incident captured in CCTV

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बेखौफ बदमाशों का आतंक बना हुआ है। आए दिन आपराधिक वारदातें हो रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। यहां मुंडका में बेखौफ बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में पेट्रोल पंप में कर्मचारी से गन प्वाइंट पर दस हजार की लूट को अंजाम दिया। घटना उस वक्त हुई जब वह बाकी गाड़ियों में पेट्रोल डाल रहा था। लूट का यह पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। वारदात को लेकर मुंडका पुलिस हरकत में है।

क्राइम सीन पर मौजूद चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि भागने के दौरान बदमाशों ने कर्मचारियों पर फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस ने एक कर्मचारी की शिकायत पर लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब डेढ़ बजे की है। घेवरा स्थित पेट्रोल पंप पर कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर बदमाश पहुंचे।

इन्होंने पहले कर्मचारियों को बाइक में पेट्रोल डालने के लिए कहा। एक कर्मचारी पेट्रोल डालने लगा। इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल तान दी और कर्मचारी के सिर पर बट मारी। उसके बाद अन्य बदमाश भी हथियार निकालकर कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद कर्मचारियों के थैले में रखे रुपये लूट लिए। कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

कुछ कर्मचारी कुर्सी उठाकर बदमाशों की तरफ दौड़े। विरोध होता देख सभी बदमाश बाइक पर सवार होकर भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने पीछा करने वाले कर्मचारियों पर दो राउंड फायर किए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस बदमाशों की बाइक नंबर और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।


संबंधित आलेख: