• Home
  • News
  • Big news: FIR on horse-trading of AAP MLAs! Aam Aadmi Party accuses BJP, MLAs summoned to Delhi

बड़ी खबरः आप विधायकों की खरीद-फरोख्त पर एफआईआर! आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर लगाए आरोप, दिल्ली तलब किए गए विधायक

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • September 15, 2022 06:09 AM
Big news: FIR on horse-trading of AAP MLAs! Aam Aadmi Party accuses BJP, MLAs summoned to Delhi

नई दिल्ली। पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में आप विधायकों ने शिकायत दर्ज कराते हुए भाजपा पर आरोप लगाए हैं। जिन 11 विधायकों ने शिकायत दर्ज कराई है उनमें से दिनेश चड्‌ढा, रमन अरोड़ा, बुधराम, कुलवंत पंडोरी, नरिंदर कौर भराज, रजनीश दहिया, रूपिंदर हैप्पी, शीतल अंगुराल, मंजीत विलासपुर, लाभ सिंह उगोके और कुलजीत रंधावा का नाम शामिल है। स्टैंडर्ड गाइडलाइंस के अनुसार जांच विजिलेंस ब्यूरो को सौंप दी गई है। इसमें अहम बात यह है कि आप ने भाजपा पर आरोप लगाया था, लेकिन केस अज्ञात पर दर्ज हुआ है। इधर, अरविंद केजरीवाल ने 18 सितंबर को सभी विधायकों को दिल्ली तलब कर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उसी दिन जर्मनी से लौटेंगे। एफआईआर दर्ज होते ही आप विधायकों की शिकायत से जुड़े सभी डॉक्यूमेंट्स विजिलेंस ब्यूरो के डायरेक्टर को सौंप दिए गए हैं। आप ने कुछ कॉल रिकॉर्डिंग्स भी DGP को दी हैं। इसे भी विजिलेंस को सौंप दिया गया है।


संबंधित आलेख: