• Home
  • News
  • Big news: Fire broke out in a multi-storey building in Mumbai! Firefighters pulled people out safely, there was chaos in the area

बड़ी खबरः मुंबई के बहुमंजिला इमारत में धधकी आग! दमकलकर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाले लोग, इलाके में मची अफरा-तफरी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 15, 2022 07:12 AM
Big news: Fire broke out in a multi-storey building in Mumbai! Firefighters pulled people out safely, there was chaos in the area

नई दिल्ली। मुंबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस इमारत और उसके आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है। फिलहाल आग को बुझाने का प्रयास जारी है, हांलाकि राहत की बात यह है कि इमारत में फंसे लोगों को सकुशल निकाला जा चुका है। इमारत में आग लगने का मामला एविग्नन पार्क इमारत का है। ये इमारत राजधानी मुंबई के लोवर परेल इलाके में स्थित है। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां जुटी हैं। आग क्यों लगी, इसका पता नहीं चल सका है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। आग लगने की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। दमकलकर्मियों ने 19वीं से 23वीं मंजिल तक के लोगों को सीढ़ियों से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।


संबंधित आलेख: