• Home
  • News
  • Big news: Firing on former Japanese Prime Minister Shinzo Abe! Condition very critical, heart stopped working

बड़ी खबरः जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर फायरिंग! हालत बेहद नाजुक, दिल ने काम करना बंद किया

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • July 08, 2022 05:07 AM
Big news: Firing on former Japanese Prime Minister Shinzo Abe! Condition very critical, heart stopped working

जापान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक चुनावी सभा के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई। इस हमले में उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है, हालांकि इसको लेकर तमाम तरह की खबरें भी सामने आ रही हैं जापानी मीडिया के अनुसार आबे के दिल ने काम करना बंद कर दिया है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। वहीं एक न्यूज एजेंसी ने उनकी मौत होने की आशंका जताई है। शिंजो आबे पर यह हमला जापान के नारा शहर मंे हुआ है उधर हमले के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गइ है।

बताया जाता है कि आबे पर फायरिंग उस वक्त की गई, जब वे चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान फायरिंग की आवाज हुई और आबे अचानक गिर पड़े। शुरुआती रिपोर्ट में खबर आई कि किसी ने उन्हें सीने पर गोली मार दी। हालांकि बाद में ये साफ हुआ कि उन्हें पीछे से दो गोली मारी गईं है। आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में चल रहा है। प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा उन्हें देखने के लिए पहुंचे हैं। पुलिस ने हमले वाली जगह से 42 साल के हमलावर को गिरफ्तार किया है उसके पास से गन बरामद हुई है। हालांकि अब तक हमले की वजह का पता नहीं चल पाया है।

उधर जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। शिंजे इसके लिए वहां कैंपेनिंग कर रहे थे। सड़क पर एक छोटी सी सभा थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। जब आबे भाषण देने आए तो पीछे से एक हमलावर ने गोली चलाई। जो वीडियो सामने आ रहे हैं, उनमें हमले के बाद धुंआ दिखाई दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई।

आपको यह भी बता दें कि 67 साल के ​​​​​​शिंजो लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) से जुड़े हैं। आबे 2006 से 07 के दौरान प्रधानमंत्री रहे। इसके बाद, 2012 से 2020 तक लगातार 8 साल तक प्रधानमंत्री रहे। उनके नाम सबसे लंबे समय (9 साल) तक PM पद पर रहने का रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था।


संबंधित आलेख: