• Home
  • News
  • Big news: First, a mass suicide was suspected! Then, shocking facts emerged: an entire family, including a wife and three children, died in Mathura.

बड़ी खबरः पहले सामूहिक आत्महत्या की आशंका! फिर सामने आए चौंकाने वाले तथ्य, मथुरा में पत्नी और तीन बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत

editor
  • Awaaz Desk
  • February 10, 2026 11:02 AM
 Big news: First, a mass suicide was suspected! Then, shocking facts emerged: an entire family, including a wife and three children, died in Mathura.

मथुरा। यूपी के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां महावन इलाके के खपरपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर से बरामद हुए हैं। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर कोई स्तब्ध है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहले ये जानकारी सामने आई थी कि सभी ने सुसाइड किया है, लेकिन बाद में ये जानकारी मिली कि गृहस्वामी ने सबसे पहले अपने 3 मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या की, फिर पत्नी के सिर पर वार कर उसे मारा और फिर खुद को करंट लगाकर जान दे दी। इस तरह एक ही घर से 5 शव मिलने से हड़कंप मच गया। खबरों के मुताबिक इस मामले में गृहस्वामी मनीष ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया है। इस वीडियो में मनीष ने बताया है कि वह खुद आत्महत्या कर रहा है और इस मामले में किसी को परेशान नहीं किया जाए। घर की दीवार और एक पर्ची पर भी आत्महत्या करने की बात लिखी है। बताया जाता है कि गृहस्वामी करीब तीन वर्ष से तंत्र-मंत्र के चक्कर में भी था। खप्परपुर निवासी 35 वर्षीय मनीष जाटव, उनकी पत्नी 32 वर्षीय सीमा, पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो वर्ष के बेटे पंकज का शव घर के अंदर पड़ा मिला। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस में रह रहे मनीष के भाई पीछे की दीवार फांदकर अंदर पहुंचे। खिड़की से देखा तो कमरे में पांचों लोगों के शव पड़े थे। इसके बाद ग्रामीणों के साथ दरवाजा तोड़ा और कमरे के अंदर घुसे, फिर पुलिस को सूचना दी। मनीष ने अपने घर की दीवार पर लिखा है कि मैं मनीष आत्महत्या कर रहा हूं, किसी को परेशान न किया जाए। घर के कमरे में एक पर्ची मिली है, इस पर भी लिखा है कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं, किसी को परेशान न किया जाए। पुलिस ने मनीष के मोबाइल से एक वीडियो भी बरामद किया है, इसमें मनीष कह रहे हैं कि मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। यह भी कहा है कि कुछ दिन पहले उन्होंने साढ़े 12 लाख रुपये की जमीन बेची थी, उसका पैसा भी उन्हें मिल गया है। प्रथम दृष्टया पत्नी के सिर पर किसी वस्तु से मनीष ने प्रहार किया, फिर तीन बच्चों का गला दबाया, उनकी मृत्यु के बाद खुद को करंट लगा लिया। घटनास्थल पर एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ, डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार पहुंचे। डीएम ने बताया कि वीडियो में भी मनीष ने आत्महत्या की बात कही है। आत्महत्या है या फिर कोई और कारण यह भी पता किया जा रहा है। 
 


संबंधित आलेख: