• Home
  • News
  • Big news: First covid nasal vaccine launched! Will work as a booster dose, read in the link how much will be the cost in government and private hospitals

बड़ी खबरः पहली कोविड नेजल वैक्सीन लांच! बूस्टर डोज के तौर पर करेगी काम, लिंक में पढ़ें सरकारी और निजी अस्पतालों में कितने होंगे दाम

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • January 26, 2023 12:01 PM
Big news: First covid nasal vaccine launched! Will work as a booster dose, read in the link how much will be the cost in government and private hospitals

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और साइंस-टेक्नोलॉजी मिनिस्टर जितेन्द्र सिंह ने आज दुनिया की पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन को लांच किया। बता दें कि नाक से ली जाने वाली इस वैक्सीन को बूस्टर डोज के तौर पर लगाया जा सकेगा और इसे कोवैक्सिन बनाने वाली हैदराबाद की भारत बायोटेक ने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसन के साथ मिलकर बनाया है। भारत सरकार ने 23 दिसंबर को इस वैक्सीन की मंजूरी दी थी। सबसे पहले नेजल वैक्सीन को प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए लोगों को पैसे देने होंगे। दिसंबर में भारत बायोटेक ने घोषणा की थी कि यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में 325 रुपए में लगवाई जा सकेगी। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में इसके लिए 800 रुपए चुकाने होंगे। इस वैक्सीन के लिए Cowin पोर्टल से ही बुकिंग होगी। फिलहाल हमें मांसपेशियों में इंजेक्शन के जरिए वैक्सीन लगाई जा रही है। इस वैक्सीन को इंट्रामस्कुलर वैक्सीन कहते हैं। नेजल वैक्सीन वो होती है जिसे नाक के जरिए दिया जाता है। क्योंकि ये नाक के जरिए दी जाती है इसलिए इसे इंट्रानेजल वैक्सीन कहा जाता है। यानी इसे इंजेक्शन से देने की जरूरत नहीं है और न ही ओरल वैक्सीन की तरह ये पिलाई जाती है। यह एक तरह से नेजल स्प्रे जैसी है।


संबंधित आलेख: