• Home
  • News
  • Big news: First Vande Bharat train gift to Madhya Pradesh! Prime Minister Modi flagged off, said- India talks about new thinking and new technology

बड़ी खबरः मध्य प्रदेश को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात! प्रधानमंत्री मोदी ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना, बोले- नई सोच-नई तकनीक की बात करता है भारत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • April 01, 2023 11:04 AM
 Big news: First Vande Bharat train gift to Madhya Pradesh! Prime Minister Modi flagged off, said- India talks about new thinking and new technology

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुध्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य उपस्थित रहें। यह ट्रेन दो अप्रैल से शुरू होगी। वहीं रानी कमलापति स्टेशन से इसकी नियमित सेवा तीन अप्रैल से शुरू होगी। पीएम मोदी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है। इससे मध्य प्रदेश से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा। रेलवे के इतिहास में कभी बहुत कम ही ऐसा हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का इतने कम समय अंतराल में दोबारा आना हुआ होगा। आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं बन रही हैं। इस ट्रेन में यात्री के रूप में जो बच्चे जा रहे थे उन्होंने इस ट्रेन में सफर करने की अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत नई सोच, नई तकनीक की बात करता है। पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही व्यस्त रही। वे वोट बैंक के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देश वासियों के संतुष्टीकरण में समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर में रामनवमी के दिन हुए हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "इंदौर में मंदिर में रामनवमी के दिन जो हादसा हुआ मैं इसका दुख व्यक्त करता हूं, इस समय जो लोग हमें छोड़ गए उन्हें मैं श्रद्धांजलि देता हूं। 


संबंधित आलेख: