• Home
  • News
  • Big news: Got justice after 20 years! A person was murdered in a property dispute, the court gave this punishment to 6 people

बड़ी खबरः 20 साल बाद मिला न्याय! संपत्ति विवाद में हुई थी शख्स की हत्या, कोर्ट ने 6 लोगों को दी ये सजा

editor
  • Awaaz Desk
  • November 05, 2023 09:11 AM
Big news: Got justice after 20 years! A person was murdered in a property dispute, the court gave this punishment to 6 people

बलिया। यूपी के बलिया में करीब 20 साल पहले हुई एक शख्स की हत्या के मामले में कोर्ट ने 6 लोगों को दस साल की कैद की सजा सुनाई है। रविवार को मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि स्थानीय अदालत ने 20 साल पहले भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में दो जोड़ों समेत छह लोगों को यह सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कि अदालत ने दोषी पाए गए हर शख्स पर 11,200 रुपये का जुर्माना भी लगाया। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने रविवार को बताया कि घटना 31 अक्टूबर 2003 को सहतवार थाना क्षेत्र के चितविसांव खुर्द गांव में हुई थी। जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में एक शख्स की मौत हो गई थी। मृतक राम नारायण गोंड के बेटे की शिकायत के आधार पर, छह लोगों - शिव कुमार गुप्ता और उनकी पत्नी पार्वती देवी, छोटेलाल गुप्ता, मदन गुप्ता और उनकी पत्नी सुनीता देवी, और गणेश गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एसपी ने कहा कि इनके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार को अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी ने छह आरोपियों को दोषी ठहराया और उन्हें 10 साल की कैद की सजा सुनाई, साथ ही हर दोषी पर 11,200 रुपये का जुर्माना भी लगाया।


संबंधित आलेख: