• Home
  • News
  • Big news: Government will honor five personalities with 'Uttarakhand Gaurav Samman'! Government issued order, names of five celebrities including Doval selected

बड़ी खबरः पांच विभूतियों को ‘उत्तराखण्ड गौरव सम्मान’ से नवाजेगी सरकार! शासन ने जारी किया आदेश, डोभाल सहित पांच हस्तियों के नाम चयनित

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 07, 2022 05:11 AM
Big news: Government will honor five personalities with 'Uttarakhand Gaurav Samman'! Government issued order, names of five celebrities including Doval selected

देहरादून। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रदेश सरकार पांच विभूतियों को ‘उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार 2022’ से सम्मानित करेगी। इनमें तीन को मरणोपरांत पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। इसके लिए शासन की ओर से एक आदेश भी जारी किया गया है। प्रभारी सचिव सचिवालय प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल, भारतीय फिल्म सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी को यह पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ रहे स्व. जनरल बिपिन रावत, कवि, लेखक और गीतकार रहे स्व. गिरीश चंद्र तिवारी, साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में स्व. वीरेन डंगवाल को मरणोपरांत इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। प्रभारी सचिव के अनुसार सम्मान समारोह की तिथि, स्थान और समय बाद में अलग से जारी किया जाएगा। सरकार के इस फैसले को तमाम लोगों ने सराहा है।


संबंधित आलेख: