• Home
  • News
  • Big news: Gudda Gurjar, the infamous dacoit of Chambal, arrested! The encounter took place in the forest at night, the dacoit kept firing after being shot in the leg

बड़ी खबरः चंबल का कुख्यात डकैत गुड्डा गुर्जर गिरफ्तार! रात को जंगल में हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद फायरिंग करता रहा डकैत

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 10, 2022 07:11 AM
 Big news: Gudda Gurjar, the infamous dacoit of Chambal, arrested! The encounter took place in the forest at night, the dacoit kept firing after being shot in the leg

नई दिल्ली। चंबल के कुख्यात इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया है। डकैत गुड्डा गुर्जर की गिरफ्तारी जहां पुलिस प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि है, वहीं उसकी गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले मुठभेड़ में दोनों ओर से 100 गोलियां चलीं। ये मुठभेड़ बुधवार रात 8 बजे ग्वालियर से 40 किलोमीटर दूर जंगल में हुई। डकैत गुर्जर के पैर में गोली लगी है, इसके बाद भी फायरिंग करता रहा। एडीजी डी. श्रीनिवास वर्मा के मुताबिक डकैत गुड्डा गुर्जर के पास से 315 बोर की बंदूक मिली है। गुड्डा गुर्जर पर 3 हत्या, 5 हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। 28 से 30 डकैती के मामले भी दर्ज हैं। डकैत गुड्‌डा करीब 15 दिन पहले तब चर्चा में आया था, जब उसने लोगों को चांचौला गांव खाली कर भाग जाने की धमकी दी। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, डकैत गुड्‌डा गुर्जर की वजह से प्रदेश की छवि खराब हो रही है। उसका तुरंत सफाया करो। इसके बाद से ही पुलिस उसे सर्च कर रही थी। गुड्‌डा गुर्जर पर 60 हजार रुपए का इनाम था। CM शिवराज सिंह चौहान ने डकैत गुड्‌डा के सफाए के निर्देश दिए थे, तो गुड्‌डा जंगल में गुम हो गया था। दो दिन से उसका मूवमेंट मुरैना बॉर्डर से लगे भंवरपुरा-घाटीगांव की सीमा में होने की सूचना पुलिस को मिल रही थी। पुलिस को यह भी पता लगा था कि गुड्‌डा बसोटा के पास किसी राजेंद्र गुर्जर की हत्या करने आया था। उसकी राजेंद्र से पंचायत चुनाव के दौरान से रंजिश थी। पुलिस के लिए यही सही मौका था। SSP अमित सांघी के छुट्‌टी पर होने के चलते एडीजी डी. श्रीनिवास ने ASP क्राइम राजेश दंडौतिया को पूरे ऑपरेशन की कमान सौंपी। ASP क्राइम राजेश ने DSP क्राइम ऋषिकेश मीणा, DSP रत्नेश तोमर, थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच दामोदर गुप्ता सहित चुनिंदा 14 जवान व अफसर की टीम के साथ घेराबंदी कर दी। इसके अलावा भंवरपुरा, घाटीगांव, तिघरा, मोहना थाना की टीम अलग से घेराबंदी में लगी थीं। क्राइम ब्रांच की टीम के हाथ डकैत लग गया।


संबंधित आलेख: