• Home
  • News
  • Big news: Heavy snowfall in high altitude areas of Jammu and Kashmir! Mughal Road and Srinagar-Leh road closed, Jammu-Srinagar National Highway open

बड़ी खबरः जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी! मुगल रोड और श्रीनगर-लेह मार्ग बंद, जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे खुला

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • November 06, 2022 12:11 PM
Big news: Heavy snowfall in high altitude areas of Jammu and Kashmir! Mughal Road and Srinagar-Leh road closed, Jammu-Srinagar National Highway open

नई दिल्ली। सर्दी का मौसम शुरू होते ही जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी शुरू हो गयी हे। बर्फबारी के चलते मुगल रोड और श्रीनगर-लेह हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। बर्फ को हटाने का काम चल रहा है। हालांकि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है। रात को बारिश भी हुई परंतु मौसम खराब रहने तक ट्रैफिक विभाग ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे को बंद रखा परंतु बारिश थमने के बाद हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुंछ और राजौरी जिलों को शोपियां से जोड़ने वाले मुगल रोड पर स्थित पीर की गली, मानसर मोहरे और पोशा सहित कई स्थानों पर आधी रात को बर्फबारी हुई जिसके के बाद इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा सोनमर्ग के आसपास के इलाकों में भी बर्फबारी होने के बाद श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमारी मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दोनों ही मार्गों पर बर्फ हटाने का काम तेजी से चल रहा है।


संबंधित आलेख: