बड़ी खबरः यहां आवारा कुत्ते ने एक घंटे के भीतर 29 को काटा! गुस्साए लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, मचा हड़कंप
नई दिल्ली। चेन्नई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां रायपुरम इलाके में बुधवार की शाम एक आवारा कुत्ते ने एक साथ 29 लोगों को काट लिया। घटना से नाराज लोगों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। हादसे में घायल कई लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार शाम उत्तरी चेन्नई के कॉमर्शियल एरिया रायपुरम में जीए रोड पर एक आवारा कुत्ते ने एक घंटे के भीतर 29 लोगों को काट लिया। घायलों में 10 स्कूली छात्र थे। कई लोग कुत्ते से बचने के लिए भागने की वजह से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सड़क पर पड़े कुत्ते ने अचानक पैदल चलने वालों पर हमला कर दिया और उनकी टखनों और पैरों को काट लिया। इस बीच स्थानीय निवासियों ने कुत्ते को काटते देखा तो उसको पीट-पीटकर मार डाला। चेन्नई मेट्रोपॉलिटन कॉर्पोरेशन ने मृत कुत्ते के शव को पोस्टमार्टम के लिए चेन्नई पशु चिकित्सा कॉलेज भेज दिया। इस संबंध में सरकारी पशुचिकित्सक डॉ. कमाल हुसैन ने इंडियन एक्स्प्रेस तमिल से कहा कि कुत्ता रेबीज से संक्रमित हो सकता है।
जांच रिपोर्ट दो दिन में मिल जाएगी। पशु चिकित्सा विशेषज्ञ और धानुआस के प्रोफेसर एम पलांगाथाथिलाकर ने कहा कि कुत्ते के काटने के पीड़ितों को 12 घंटे के भीतर एंटी-रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन सीरम और वैक्सीन की खुराक मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क के कुत्ते आम तौर पर जल्दी नहीं काटते हैं। केवल झुंड में ही वाहनों का पीछा करते हैं। अगर वे कार के पहियों को सूंघते हैं या उन्हें किसी के द्वारा परेशान किए जाने की यादें हैं, तो अगर वे अकेले हैं और किसी पर हमला करते हैं तो उनमें रेबीज पॉजिटिव होने की अधिक आशंका है।