• Home
  • News
  • Big news: Home Minister Shah reached Jhanjharpur in Bihar! Targeted the opposition parties, said - Jungle Raj is everywhere here

बड़ी खबरः बिहार के झंझारपुर पहुंचे गृहमंत्री शाह! विपक्षी दलों पर साधा निशाना, बोले- यहां हर तरफ जंगलराज

editor
  • Awaaz Desk
  • September 16, 2023 10:09 AM
Big news: Home Minister Shah reached Jhanjharpur in Bihar! Targeted the opposition parties, said - Jungle Raj is everywhere here

नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने यहां झंझारपुर में सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा कि बिहार में जनता अराजकता और माफिया राज से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि मैं बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं। कुछ दिन पहले यहां लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया कि बिहार में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी। लेकिन बिहार की जनता ने इसके प्रति जो आक्रोश दिखाया, उससे इनका दिमाग ठिकाने आ गया। शाह ने कहा कि 2024 में चुनाव आने वाला है। मैं बिहार की जनता का धन्यवाद करना चाहता हूं कि 2014 में 40 प्रतिशत वोट और 31 सीटों के साथ आपने मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का काम किया। 2019 में भी 53 प्रतिशत वोट और 39 सीटें देकर आपने फिर से मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाया।

भाजपा नेता ने कहा कि झंझारपुर की जनता जिस उत्साह के साथ मोदी जी के समर्थन में यहां आई है, उससे मुझे पूरा भरोसा है कि बिहार में 39 सीटों का रिकॉर्ड तोड़कर सभी 40 सीटें इस बार NDA और भाजपा जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि G20 में जब हमारे प्रधानमंत्री दुनिया भर के अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच अफ्रीकन यूनियन को G20 में शामिल करते हैं, तो हमारी छाती चौड़ी हो जाती है। उन्होंने कहा कि G20 ने देश के गरीब, युवा और किसान के लिए अनेक मौके खोले हैं। जो declaration हुआ है, वो भारत के आर्थिक विकास का नक्शा खींचने वाला है। दुनिया के सारे देश भारत के साथ व्यापार करने के लिए उत्साहित हैं और मोदी जी के नेतृत्व में वो भरोसा करते हैं कि आने वाले दिनों में भारत दुनिया का नेतृत्व कर सकता है।


संबंधित आलेख: