• Home
  • News
  • Big news: Home Ministry approves Delhi government's budget! The ban was imposed earlier, CM Kejriwal targeted the Center

बड़ी खबरः दिल्ली सरकार के बजट को गृह मंत्रालय की मंजूरी! पहले लगाई थी रोक, सीएम केजरीवाल ने केन्द्र पर साधा निशाना

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 21, 2023 01:03 PM
Big news: Home Ministry approves Delhi government's budget! The ban was imposed earlier, CM Kejriwal targeted the Center

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने आज दिल्ली सरकार के बजट को मंजूरी दे दी है। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर दिल्ली का बजट रोकने का आरोप लगाया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार से विज्ञापन समेत तीन मुद्दों पर जवाब मांगा था। इस पर दिल्ली सरकार ने रिप्लाई नहीं किया था। इसलिए बजट अप्रूव नहीं हो सका था। इधर, केंद्र से मंजूरी मिलते ही अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में चर्चा के दौरान केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- बजट पर केंद्र की आपत्ति असंवैधानिक और निराधार हैं। देश के 75 साल के इतिहास में किसी भी सरकार का बजट नहीं रोका गया। हमने मंगलवार को बजट उनकी आपत्तियों को बिना बदलाव के भेजा और उन्होंने इसे मंजूरी दे दी। इतना अहंकार ठीक नहीं है। केजरीवाल ने गृह मंत्रालय की आपत्तियों को लेकर कहा- बजट में बुनियादी ढांचे के लिए 20 हजार करोड़ आवंटित किए गए थे, विज्ञापन के लिए 500 करोड़। हमने कभी नहीं सुना कि 500 करोड़ 20 हजार करोड़ से अधिक है। केंद्र सरकार ने नीचे से ऊपर तक अनपढ़ों की जमात बैठा रखी है। दिल्ली का बजट अब विधानसभा में बुधवार को पेश किया जाएगा।


संबंधित आलेख: