बड़ी खबरः सपा नेता अबु आजमी के खिलाफ आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई! दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में 20 ठिकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के खिलाफ आज आयकर विभाग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि सपा नेता के अलग-अलग ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है, जिसमें राजधानी दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्य शामिल हैं। हालांकि काफी पहले से ही माना जा रहा था कि आयकर विभाग की तरफ से सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इस बात के संकेत आयकर विभाग ने काफी पहले ही दे दिए थे, लेकिन बावजूद आजमी सतर्क नहीं हुए, जिसका नतीजा आज उन्होंने खुद ही अपनी आंखों से देख लिया। खबर है कि उनके 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। अभी तक इस पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि अभी केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर हमेशा ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव विरोध ही जताते हुए आए हैं। अब ऐसे में अबू आजामी की कार्रवाई पर सपा प्रमुख की प्रतिक्रिया क्या रहती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।