• Home
  • News
  • Big news: India won the first test! 1.0 lead in Test series against Bangladesh, all out for 324 runs in second innings

बड़ी खबरः भारत ने जीता पहला टेस्ट! बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1.0 से बनाई बढ़त, दूसरी पारी में 324 रनों पर किया ऑलआउट

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 18, 2022 05:12 AM
Big news: India won the first test! 1.0 lead in Test series against Bangladesh, all out for 324 runs in second innings

नई दिल्ली। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 188 रनों से जीत हासिल कर ली है। इसी के साथ टीम इंडिया ने 2 मुकाबलों की सीरीज में 1.0 की बढ़त बना ली है। कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 40 रन बनाने के साथ दोनों पारियों में आठ विकेट चटकाए। रविवार को भारत ने 513 के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश को उसकी दूसरी पारी में 324 रनों पर ऑलआउट कर दिया। मेजबान टीम की ओर से डेब्यू मैच खेल रहे जाकिर हुसैन (100) ने सैकड़ा जमाया। कप्तान शाकिब अल हसन (84 रन) अपना 30वां टेस्ट अर्धशतक पूरा करके आउट हुए। उनके आउट होते ही टीम ऑलआउट हो गई। आखिरी दिन मोहम्मद सिराज ने मेहदी हसन मिराज को उमेश यादव के हाथों कैच कराकर दिन की पहली सफलता दिलाई। उसके बाद कुलदीप ने अर्धशतक बना चुके बांग्लादेशी कप्तान को बोल्ड कर दिया। इसी ओवर में कुलदीप ने इबादत हुसैन को भी शून्य पर चलता कर दिया। बचा हुआ आखिरी विकेट अक्षर पटेल ने लिया। उन्होंने तैजुल इस्लाम को बोल्ड किया। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने चार और कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए हैं। मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन को 1-1 विकेट मिला। भारत ने इस टेस्ट मैच में अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 150 पर सिमट गई थी। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी 258/2 के स्कोर पर घोषित कर दी थी।


संबंधित आलेख: