• Home
  • News
  • Big news: Indian Air Force's foundation day today! New uniform launched for soldiers, now the government will save 3400 crores

बड़ी खबरः भारतीय वायुसेना का स्थापना दिवस आज! सैनिकों के लिए लांच हुई नई यूनिफार्म, फाइटर जेटों के करतब ने किया रोमांचित

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • October 08, 2022 12:10 PM
Big news: Indian Air Force's foundation day today! New uniform launched for soldiers, now the government will save 3400 crores

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना आज अपने 90वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना रही है। इस दौरान सैनिकों के लिए नई यूनिफार्म लांच की गई। वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार वायुसेना के लिए एक नई ऑपरेशनल ब्रांच बनाई जा रही है। नई ब्रांच और नई यूनिफॉर्म की जरूरत क्यों महसूस हुई यह जानने से पहले इस सवाल का जवाब तलाशिए। इस बार चंडीगढ़ में वायु सेना का मुख्य कार्यक्रम परेड और एयर शो हो रहा है। सुखना लेक पर हो रहे इस एयर शो में राफेल व तेजस सहित विभिन्‍न लड़ाकू विमान रोमांचित करने वाले करतब दिखा रहे हैं।सूर्य किरण विमानों के सांस थमा देने वाले प्रदर्शन ने समां बांध दिया। सारंग टीम ने भी अनोखे करतब दिखाए। मुख्यातिथि राष्ट्रपति मुर्मु कार्यक्रम में मौजूद हैं। उनके अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल व मुख्यमंत्री भी सुखना लेक पर मौजूद हैं। राफेल, तेजस , जगुआर सहित फाइटर प्‍लेनों के करतब ने लोगों को दांते तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। वीवीआइ सहित सुखना लेक पर कार्यक्रम में मौजूद लोग बेहद रोमांचित कर दिया। सारंग टीम ने आसामन ने दिल का निशान बनाया तो लोग चकित रह गए। इससे पहले सूर्य किरण टीम के विमानों ने अपने करतब से अदभूत समां बना दिया। पहली बार एयरफोर्स डे की परेड का आयोजन गाजियाबाद के हिंडन एयर फोर्स स्टेशन के बाद चंडीगढ़ में हो रहा है। आसमान में वायु सेना के फाइटर जेट हैरतअंगेज करतब दिखा रहे हैं। करीब 35000 लोग सुखना लेक पर एयर शो देखने पहुंचे हुए हैं। लड़ाकू विमानों के करतब देख लोग रोमांचित हो रहे हैं। विमानों की गड़गड़ाहट से पूरा शहर गूंज उठा है। लोग अपने मोबाइल में इन फाइटर जेट के कतरब को कैद कर रहे हैं।  सुखना लेक पर देशभक्ति गीत गूंज रहे हैं। जय हो गाने से लेक पर मौजूद लोगों में देशभक्ति का जोश भर गया है। लोगों का जोश भी इस समय हाई। वहीं सूर्य किरण टीम के करतब देख लोग दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर हो गए। एयर शो के अंत में राफेल के शानदार करतब और राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ। 


संबंधित आलेख: