• Home
  • News
  • Big news: Indian hockey team shines in Asian Games! Won gold medal by defeating Japan, got ticket for Paris Olympics

बड़ी खबरः एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम का जलवा! जापान को हराकर जीता गोल्ड मेडल, पेरिस ओलंपिक का मिला टिकट

editor
  • Awaaz Desk
  • October 06, 2023 12:10 PM
Big news: Indian hockey team shines in Asian Games! Won gold medal by defeating Japan, got ticket for Paris Olympics

नई दिल्ली। चीन के हांगझोउ में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने गत चैम्पियन जापान को 5-1 से हराया। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। वहीं मनप्रीत सिंह, अभिषेक और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल दागा। जापान की ओर से इकलौता गोल सेरेन तनाका ने किया। इस जीत के साथ ही भारत ने अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से कोई गोल नहीं हो पाया। लंबे इंतजार के बाद खेल के 25वें मिनट में भारत गोल करने में कामयाब रहा। भारत के लिए यह गोल मनप्रीत सिंह ने दागा। हाफटाइम के समय भारत 1-0 से आगे था। फिर तीसरे क्वार्टर में भारत ने दनादन दो गोल किए। 32वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर स्कोर किया। फिर चार मिनट बाद (36वें मिनट) अमित रोहिदास ने भी पेनल्टी कॉर्नर पर ही गोल दागा। इसके बाद भारत ने चौथे क्वार्टर में भी दो गोल किए। पहले 48वें मिनट में अभिषेक ने शानदार फील्ड गोल दागा। हालांकि सेरेन तनाका ने 51वें मिनटर में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील करके स्कोर 4-1 कर दिया। फिर हरमनप्रीत ने 59वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर बेहतरीन गोल करके भारत को 5-1 की शानदार जीत दिला दी।


संबंधित आलेख: