• Home
  • News
  • Big news: Indian woman also died in the shooting in America's mall! Went shopping with a friend, was posted as a project manager in a private company

बड़ी खबरः अमेरिका के मॉल में हुई गोलीबारी में भारतीय महिला की मौत! दोस्त के साथ करने गई थी शॉपिंग, निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनजर पद पर थीं तैनात

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • May 08, 2023 12:05 PM
 Big news: Indian woman also died in the shooting in America's mall! Went shopping with a friend, was posted as a project manager in a private company

नई दिल्ली। अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डलास शहर में एक मॉल में हुई फायरिंग की घटना में भारतीय मूल की इंजीनियर ऐश्वर्या थाटिकोंडा की मौत हो गयी। बता दें कि यहां एक बंदूकधारी ने अंधाधुंद गोलीबारी करके 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों में भारतीय मूल की इंजीनियर ऐश्वर्या थाटिकोंडा भी शामिल थी। हैदराबाद के सरूरनगर की रहने वाली थटिकोंडा भारत से अमेरिका चली गई थी। डलास में वह एक निजी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर काम कर रही थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 27 वर्षीय ऐश्वर्या थाटिकोंडा डलास के उत्तरी उपनगर एलन प्रीमियम आउटलेट्स में अपनी एक दोस्त के साथ शॉपिंग कर रही थी, उसी दौरान एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया। गोलीबारी करने वाले मौरिसियो गार्सिया (33) पुलिस की कार्रवाई में मारा गया है। डब्लूएफएए टेलीविजन स्टेशन ने बताया कि ऐश्वर्या थाटिकोंडा टेक्सास में रहती थी, जबकि उसका परिवार भारत में है। परिवार के एक प्रतिनिधि के अनुसार, ऐश्वर्या आउटलेट मॉल में एक दोस्त के साथ थी और उसी दौरान गोलियों की आवाज सुनाई दी। इस हादसे में ऐश्वर्या की दोस्त को भी गंभीर चोटें आई है। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


संबंधित आलेख: