• Home
  • News
  • Big news: Israel gave a big blow to Hamas! Advanced detection system destroyed, tracking network ended

बड़ी खबरः इजरायल ने हमास को दिया तगड़ा झटका! तबाह किया एडवांस डिटेक्शन सिस्टम, खत्म हुआ ट्रैकिंग नेटवर्क

editor
  • Awaaz Desk
  • October 11, 2023 08:10 AM
 Big news: Israel gave a big blow to Hamas! Advanced detection system destroyed, tracking network ended

नई दिल्ली। युद्ध के बीच आज हमास को तगड़ा झटका लगा है। गाजा पट्टी में इजरायली फाइटर जेट्स और विमानों पर नजर रखने के लिए आतंकी संगठन ने एडवांस डिटेक्शन सिस्टम लगा रखा था। यानी ऐसी तकनीक जिसके सहारे वह गाजा पर आने-जाने वाले किसी भी तरह के एयरक्राफ्ट पर नजर रख सके। हमास ने इस काम के लिए गाजा पट्टी की कई इमारतों की छतों पर हाई-क्वालिटी कैमरे लगवाए थे। इन कैमरों को सोलर पैनल्स के नीचे छिपाकर लगाया जाता था, ताकि वह दिखाई न पड़े। न ही उन्हे ड्रोन, विमान या सैटेलाइट से खोजा जा सके। लेकिन इजरायली हवाई हमलों की वजह से हमास का यह ट्रैकिंग नेटवर्क बुरी तरह खत्म हो चुका है। इजरायली एयरफोर्स ने कहा है कि उसके फाइटर जेट्स ने 10 और 11 अक्टूबर की रात सिर्फ यही काम किया है। उन्होंने हमास के ट्रैकिंग नेटवर्क की खोज करके, हर उस इमारत को खत्म कर दिया। जो इजरायल के विमानों पर नजर रखने का काम कर रहे थे। अब हमास आसमान की तरफ नजर नहीं रख पाएगा। ट्रैकिंग सिस्टम खत्म हो चुका है। कई जगहों पर इजरायल का यह काम उनके रिमोटली पायलेटेड एरियल व्हीकल यानी हमलावर ड्रोन कर रहे हैं। ये ड्रोन्स रात में घुसपैठ करने वाले आतंकियों को खोज-खोजकर मार रहे हैं। गाजा पट्टी के बीट हनौन में कल रात इजरायली फाइटर जेट्स ने 80 जगहों पर हमला किया. इनमें दो बैंक की शाखाएं भी हैं।


संबंधित आलेख: