• Home
  • News
  • Big news: Korean woman molested during live streaming! Attempted to forcefully sit in the vehicle by holding hands, accused arrested after video surfaced

बड़ी खबरः लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कोरियन महिला से छेड़छाड़! हाथ पकड़कर गाड़ी में जबरन बिठाने की कोशिश, वीडियो सामने आने पर आरोपी गिरफ्तार

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 01, 2022 09:12 AM
Big news: Korean woman molested during live streaming! Attempted to forcefully sit in the vehicle by holding hands, accused arrested after video surfaced

नई दिल्ली। मुंबई में बदमाशों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि देर रात बदमाशों ने खार इलाके में एक कोरियाई महिला से लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान छेड़छाड़ की गई। घटना रात 8 बजे की है। दक्षिण कोरिया की महिला लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी, तभी वहां दो लड़के आए और टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसे छेड़ने लगे। एक ने हाथ पकड़कर उसे गाड़ी पर बिठाने की कोशिश की। जब महिला ने इनकार किया तो उसे जबरन चूमने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही मुंबई पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले लड़कों को अरेस्ट कर लिया है। इनके नाम मुबीन चंद मोहम्मद शेख और मोहम्मद नकीब सदरियालम अंसारी हैं। मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। जब इस घटना का वीडियो देखा तो खुद ही एक्शन लिया। वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का उसके काफी करीब आ जाता है। महिला के विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश करता है। जैसे ही वह उस जगह से दूर जाने लगती है, वह आदमी फिर से एक दोस्त के साथ बाइक पर आकर उसे लिफ्ट देने की पेशकश करता है, लेकिन महिला फिर मना कर देती है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खार पुलिस ने IPC की धारा 354 के तहत FIR दर्ज की और दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुबीन 19 साल का है, नकीब 20 साल का है।


संबंधित आलेख: