• Home
  • News
  • Big news: Lalu Yadav's interrogation lasted for three hours! Daughter Rohini furious over CBI's action, if something happens to father, she will shake Delhi's chair

बड़ी खबरः लालू यादव से तीन घंटे तक चली पूछताछ! सीबीआई के एक्शन पर भड़कीं बेटी रोहिणी, पापा को कुछ हुआ तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • March 07, 2023 07:03 AM
Big news: Lalu Yadav's interrogation lasted for three hours! Daughter Rohini furious over CBI's action, if something happens to father, she will shake Delhi's chair

नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी के बदले जमीन केस में सीबीआई ने आज लालू यादव से दिल्ली में पूछताछ की। खबरों के अनुसार करीब तीन घंटे तक सीबीआई ने लालू यादव से सवाल-जवाब किए। इधर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने कहा कि पापा को परेशानी हुई तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे। बता दें कि लालू सिंगापुर से किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर ही रह रहे हैं। एक दिन पहले पटना में पूर्व सीएम राबड़ी देवी से उनके आवास पर सीबीआई ने करीब साढ़े 4 घंटे तक पूछताछ की थी। इस दौरान 48 सवाल किए थे। लैंड फॉर जॉब स्कैम में सीबीआई की चार्जशीट पर कोर्ट ने लालू, राबड़ी और मीसा को समन जारी किया था। सीबीआई ने चार्जशीट में लालू प्रसाद के अलावा राबड़ी देवी और 14 अन्य को आरोपी बनाया है। 15 मार्च को कोर्ट में इनको पेश होने के आदेश दिए गए हैं।


संबंधित आलेख: