• Home
  • News
  • Big news: lapse in security of Rahul Gandhi! Congress raised questions on Delhi Police, sent letter to Home Ministry

बड़ी खबरः राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक! कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस पर उठाए सवाल, गृह मंत्रालय को भेजी चिट्ठी

editor
  • Awaaz24x7 Team
  • December 28, 2022 07:12 AM
Big news: lapse in security of Rahul Gandhi! Congress raised questions on Delhi Police, sent letter to Home Ministry

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया है। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव ने गृह मंत्रालय को पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल की सुरक्षा में चूक की बात कही है। दावा किया गया है कि दिल्ली पुलिस राहुल की सुरक्षा के मुद्दे में पूरे तरह से विफल रही है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि जैसे ही यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची। उसके बाद कई बार राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी और दिल्ली पुलिस भीड़ को काबू करने और उनके चारों ओर के सुरक्षा के घेरे को मेंटेन करने में असफल रही। गौरतलब है कि राहुल गांधी को जेड प्लस सिक्योरिटी मिली है। केसी वेणुगोपाल ने शिकायत में कहा कि इसके बाद स्थिति काफी बिगड़ गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रा में शामिल यात्रियों को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा। चिट्ठी में लिखा गया है कि दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भीड़ को रोकने में नाकाम रही। इसके अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो का इस्तेमाल उन लोगों को डराने धमकाने में किया जा रहा है जो राहुल गांधी से मिल रहे हैं आईबी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है। 


संबंधित आलेख: